फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की की सरयांज पंचायत में व्यक्ति ने की आत्महत्या

Thu, 29 Feb 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किया मामला दर्ज, छानबीन की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। थाना अर्की के तहत सरयांज पंचायत में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली की एक व्यक्ति को अर्की अस्पताल लाया गया है, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी हीरा सिंह अन्य कर्मियों सहित नागरिक चिकित्सालय अर्की पहुंचे। वहां सरयांज पंचायत के मनोल गांव निवासी सतीश कुमार मृत अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार मृतक के गले के पास हल्के निशान पाए गए। हालांकि उसके शरीर पर कोई निशान नहीं थे। मृतक के परिजनों के अनुसार सतीश कुमार बुधवार को गांव धारठ में शादी में गया था। वह देररात घर पहुंचा और अपने कमरे में सो गया। सुबह जब वह नहीं उठा तो दरवाजा तोड़ कर देखा तो सतीश ने बेड की चादर गले में बांध कर फंदा लगा लिया था। उसे तुरंत अर्की चिकित्सालय लाया गया जहां उसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी अर्की संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें