फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद बेस्ट छात्र और मनदीप बने बेस्ट एनसीसी कैडेट

Wed, 28 Dec 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) द्वारा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) द्वारा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रमोद को बेस्ट छात्र के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बेस्ट एनसीसी कैडेट का खिताब मनदीप को मिला। बेस्ट एनएसएस कैडेट मुकेश बने। इसके साथ ही बेस्ट स्काउट कमल, रजत, हिमांशु और देवाशीष को चुना गया।
विज्ञापन


साल भर सांस्कृतिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सतीश, विकास, दिनेश, पारस और अजय को पुरस्कृत किया गया। वहीं खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न स्तर पर स्कूल का नाम रोशन करने वाले रवि, संजय, प्रताप, सुरेंद्र, अभिषेक , कमल, साहिल और पंकज भी सम्मानित किए गए।

 शैक्षणिक वर्ग में विशाल, कार्तिक, दीपक, परीक्षित, सुजल, अर्जुन, सोमप्रकाश, विकास, देवाशीष, विक्रम, पंकज और रितेश पुरस्कृत हुए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या पुष्पा कांडा ने स्कूल की वार्षिक रिपोट पढ़ कर सुनाई। इसके साथ ही स्कूल की साल भर विकास की गतिविधियों से सबको अवगत करवाया।
विज्ञापन


स्कूल के छात्रों ने इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इसमें देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम, कव्वाली, लघु नाटिका और पहाड़ी नाटी आदि रही। इस मौके पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका पुष्प गंधा का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में मोहन मेहता, दलीप वर्मा, विपेंद्र काल्टा, विनोद, संजीव, नरेंद्र, रमेल चंदेल, मनोज, मोहन सिंह, मनोरमा, रविंद्र और मंगतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें