फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बेहली में अवैध खनन को लेकर एसडीएम से मिले जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन से स्कूल मैदान और पुल को बना हुआ है खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के बेहली में अवैध खनन से स्कूल मैदान को खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रधान नरेश घई की अध्यक्षता में नालागढ़ के एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को बताया कि बेहली में खेल मैदान के साथ वर्तमान में लगातार खनन हो रहा है। रात के समय यहां पर जेसीबी मशीन से खनन होता है।
विज्ञापन

इसके अलावा बरुणा गावाला रोड पर दयोली के समीप भी 500 मीटर के भीतर नियमों का उल्लंघन करते हुए खनन हो रहा है। इससे पुल को भी खतरा बना हुआ है। अवैध खनन रोकना अति आवश्यक है। मस्तानपुरा पंचायत की ओर से एनओसी का नवीनीकरण किया गया है। इसके विरोध में पिछले साल व इस साल जून में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से साथ जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक इस गंभीर मामले में कोई भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है और अवैध खनन पहले की तरह बिना रोकटोक जारी है। उन्होंने अवैध खनन को रोकने की मांग उठाई। उधर, एसडीएम ने नरेंद्र आहलुवालिया ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में नरेश घई, बाल किशन शर्मा, छोटू राम, मस्तानपुरा के प्रधान मक्खन सिंह, विचित्र सिंह, हुसन चंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें