फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क सुरक्षा पर लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
अर्की अस्पताल में सड़क सुरक्षा पर जागरूक करते हुए। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
अर्की अस्पताल में सड़क सुरक्षा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन) । सिविल अस्पताल अर्की में वीरवार को सड़क सुरक्षा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति सचेत करना और सड़क हादसों में कमी लाना रहा। इस दौरान अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा पर जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ भी दिलाई गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा परामर्शदाता विजय कुमार शांडिल ने कहा कि आज के दौर में सड़क दुर्घटनाएं मृत्यु और विकलांगता का सबसे बड़ा कारण बन चुकी हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अधिकांश हादसे केवल यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय अनुशासन बनाए रखें ताकि खुद के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें