फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में कचरा प्रबंधन और स्वच्छता पर जागरूक किए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में समाधान शिविर का आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में नगर परिषद की ओर से वार्ड सात में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश सरकार की ओर से स्वच्छता पर चलाए जा रहे स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के तहत नप कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाधान शिविर में आए वार्ड सात के लोगों नें अपने वार्ड की समस्याएं बताई जिनमें नालियों की सफाई, शौचालयों की पर्याप्त सुविधा व सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़कों की सफाई जैसी समस्याएं साझा की। जिस पर नगर परिषद सेनेटरी सुपरवाइजर हेमराज व उनकी टीम ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। वहीं इसके अतिरिक्त जो लोगों की अन्य समस्याएं थी। उनके भी जल्द निवारण का आश्वासन दिया गया। वहीं सरकार की ओर से स्वछता पर चलाए जा रहे स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत नगर परिषद नालागढ़ की टीम की ओर से लगाए गए समाधान शिविर कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों को कचरा प्रबंधन और स्वछता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। शिविर में मौजूद जनता को गिले व सूखे कचरे के प्रभावी प्रबंधन एवं कचरे का वैज्ञानिक पद्धति से निष्पादन बारे विशेष रूप से जागरूक किया गया। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते है। जिससे समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सकेगा। यह अभियान 9 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें आगे के निर्धारित कार्यक्रमों में स्कूलों में जा कर विद्यार्थियों को पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता बारे जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें