फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला परिषद में पंचायतों के हेरफेर से लोग खफा, प्रदर्शन की दी चेतावनी

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय पहुंचे पंचायत का प्रतिनिधिमंडल। संवाद
विज्ञापन
बारिया व कोटबेजा पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कोटबेजा पंचायत को जिप वार्ड धर्मपुर से दाड़वा में शिफ्ट करने का है रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला परिषद में पंचायतों के हेरफेर से लोग खफ हो गए हैं। लोगों ने अगर फैसला वासप न लिया तो उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दे दी है। लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन अपनी मनमर्जी से पंचायतों को शिफ्ट कर रहा है। इससे पहले ब्लॉक को देखते हुए जिला परिषद वार्ड का परिसीमांकन किया जाता था, लेकिन इस बार पंचायत स्तर पर कार्य किया है। इससे काफी दिक्कतों का सामना आने वाले दिनों में लोगों को करना पड़ सकता है। वीरवार को नालागढ़ की बारियां और विकास खंड धर्मपुर की कोटबेजा पंचायत का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मनमोहन शर्मा से मिला। इस दौरान दोनों पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और अपनी बात को रखा। साथ ही आग्रह किया कि जैसा पहले चला हुआ था वैसे ही वार्डों का परिसीमांकन किया जाए। इसी तरह सलोगड़ा वार्ड से कुछ पंचायतों को दंघील वार्ड में शिफ्ट करने का भी लोग विरोध जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि दंघील वार्ड में पंचायतों के हेरफेर से कार्य करवाने के लिए कंडाघाट जाना पड़ेगा। इससे विकास कार्याें में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, उपायुक्त कार्यालय में आए प्रतिनिधिमंडल में कोटबेजा पंचायत के लोगों ने कहा कि वे भी इस बात से परेशान है कि उनकी पंचायत को क्यों शिफ्ट किया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य अजय कंवर सिंह ने कहा कि कोटबेजा पंचायत को पट्टा महलोग ब्लॉक के दाड़वा में शिफ्ट कर दिया है। पहले कोटबेजा पंचायत धर्मपुर जिला परिषद वार्ड में शामिल थी। दाड़वा जिला परिषद पड़े पहले ही 13 पंचायतें आती हैं। पंचायत में विरोध को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया और लोगों ने अपना विरोध दर्ज किया है। जिला प्रशासन की ओर से लिया गया निर्णय दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने कहा कि विधायकों को भी मुद्दे पर ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कहा कि 9 मई 2025 को अधिसूचना जारी कर टकसाल वार्ड में शामिल किया था, लेकिन अब गलत किया गया है। लोगों ने बताया कि उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि जल्द मामले में पुन: विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें