फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पट्टा क्षेत्र में एटीएम और लॉकर सुविधा न होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा दर्जन पंचायतों की 18 हजार की आबादी को दिक्कत, 17 किमी दूर बरोटीवाला जाने को मजबूर हो रहे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के क्षेत्र पट्टा महलोग के लोग आज भी एटीएम सुविधा से वंचित हैं। क्षेत्र की बाड़िया पंचायत केे पट्टा में वर्ष 1981 से पंजाब नेशनल बैंक की शाखा स्थापित है। इस शाखा से क्षेत्र की कई पंचायतों के हजारों लोग लेन-देन करते हैं। रोजाना इस बैंक में लोगों की भीड़ लगी होती है। यहां एटीएम न होने से लोग परेशान हैं। पैसे निकालने के लिए लोगों को बैंक में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ता है। लोगों को एटीएम से पैसे निकालने हों तो उन्हें 17 किलो मीटर दूर बरोटीवाला या चंडी का रुख करना पड़ता है, जिससे उनके समय और पैसे की बर्बादी होती है। पट्टा महलोग में पंजाब नेशनल बैंक ने 1981 में अपनी शाखा खोल दी थी, लेकिन आज तक बैंक अपने ग्राहकों के लिए न तो एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवा पाया और न ही इस शाखा में लॉकर की सुविधा उपलब्ध है। नतीजतन लोगों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। पट्टा महलोग के साथ लगतीं पांच पंचायतों बाडिया, पट्टा नाली, भावगूड़ी, कैंडोल और गोयला पंचायतों की करीब 18 हजार आबादी के लिए पट्टा महलोग में पंजाब नेशनल बैंक की एकमात्र शाखा है, उसमें भी ग्राहकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसका लोगों को मलाल है। महलोग विकास मंच के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, खुर्मिंदर सिसोदिया, बाड़िया पट्टा की प्रधान रंजना कश्यप, भावगुड़ी की प्रधान दुर्गावती शर्मा, कैंडोल के प्रधान अनिल शर्मा, पट्टा नाली के हेम चंद, पूर्व प्रधान पवन गुप्ता, पेंशनर्स संघ के महासचिव देव करण कौशल, ज्योति गुप्ता पट्टा में एटीएम मशीन और ग्राहकों के लिए बैंक में लॉकर की सुविधा जल्दी उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें