फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जन समस्या निवारण मंच ने क्षेत्र के विभिन्न मसलों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू(सोलन)। भारतीय जन समस्या निवारण मंच की एक बैठक बाबा बालक नाथ मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष पवन समैला ने की। इसमें कसौली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा की कसौली क्षेत्र विभिन्न प्रकार की जन समस्याओं से घिरा हुआ है। ग्रामीण पीने के पानी के लिए प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं। लंबे समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़कों की हालत खस्ता है। पंचायत द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। ग्रामवासियों को रात के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार व स्थानीय प्रशासन से समस्याओं के समाधान करने बारे मांग की गई। बैठक में महासचिव सुरेंद्र कौंडल, जितेंद्र सहीन, सह सचिव अनिल भारद्वाज, संजय रघुवंशी, कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मदन मेहरा, जोगेंद्र कौंडल व रणजीत समेला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें