फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिलासपुर के लोग दे रहे राजनीतिक रूप, सरकार करे कार्रवाई

Wed, 14 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विद्या सागर शर्मा। कीकर-नवगांव को लेकर परिचर्चा। संवाद
विज्ञापन
नवगांव-कीकर योजना विवाद
विज्ञापन

योजना का कार्य नहीं होना चाहिए बंद, अर्की के लोग सरकार के साथ
अंबुजा काे पानी देने की बात कहकर कर रहे लोगों को गुमराह
जरूरत पड़ने पर बनाएंगे रणनीति, करेंगे बिलासपुर के लोगों का विरोध
राजेश गुप्ता
दाड़लाघाट(सोलन)। कीकर-नवगांव योजना में हुए हंगामे के बाद अब अर्की क्षेत्र के लोग भी खुलकर सामने आने लगे हैं। हालांकि इससे पहले लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे थे और बिलासपुर क्षेत्र के लोगों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को गलत बता रहे थे। अर्की क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सरकार मामले में कड़ा संज्ञान ले।
स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि बिलासपुर के लोग भ्रामक प्रचार करके सरकार को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं कि योजना यह अंबुजा के लिए बन रही है। वर्ष 1994 में यहां पर योजना बननी थी, जो अंबुजा को दिए जाने का मुद्दा उठा था, जिसमें दाड़लाघाट के लोगों ने भी विरोध किया था। मगर अब यह पेयजल योजना केवल सात पंचायतों के लिए बन रही है। उनका कहना है कि यदि सरकार इसमें संज्ञान लेती तो वह सरकार के साथ खड़े हैं। नहीं तो उन्हें अपने स्तर पर कोई रणनीति तैयार करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


इनसेट
बिलासपुर के लोग 1994 के समय बनने वाली योजना की बात कर रहे हैं कि यह योजना अंबुजा को जाएगी। उस समय जिला परिषद वार्ड दाड़ला के सभी लोगों ने उस योजना का विरोध किया था, मगर अब यह लोग जो भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। वह बिल्कुल गलत है। यह योजना नए सिरे से स्वीकृत हुई है, जो सात पंचायतों के लिए बन रही है। मंगलवार को बिलासपुर के लोगों ने योजना को तहस-नहस किया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। -हीरा कौशल, जिला परिषद सदस्य, दाड़लाघाट

इनसेट
योजना को बिलासपुर के लोगों ने भ्रामक प्रचार कर अंबुजा का बताकर इसे बंद करवाने की साजिश रची है, जबकि यह योजना अर्की विधानसभा की सात पंचायतों के लिए बनी है। सरकार व प्रशासन से आग्रह है कि इस योजना के कार्य को चालू रखने के लिए विशेष बटालियन लगाई जाए और पुलिस बटालियन के सहयोग के लिए स्थानीय पंचायतों के लोग भी सहयोग करेंगे। - रीना शर्मा, पंचायत प्रधान रौड़ी

इनसेट

सरकार को इस योजना को बनाने का कार्य जारी रखना चाहिए क्योंकि इससे हजारों लोगों को फायदा होगा। अगर सरकार सहयोग करती है तो अर्की की जनता भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। अब तो यह योजना बननी ही चाहिए क्योंकि बिलासपुर के लोग इसे राजनीतिक रूप दे रहे हैं जो कि गलत है।
गोविंद राम पंचडू, निदेशक मिल्क फेडरेशन व पूर्व उपप्रधान नवगांव पंचायत


इनसेट
बिलासपुर के कुछ लोग इसे राजनीतिक रूप देकर अफवाह फैला रहे हैं कि इससे अंबुजा कंपनी को पानी दिया जा रहा है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। सरकार व प्रशासन से आग्रह है कि वह इस योजना को बनाने के लिए सहयोग करें व जिन लोगों ने इस परियोजना को नुकसान पहुंचाया उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विद्यासागर शर्मा, पूर्व प्रधान पारनू पंचायत

विद्या सागर शर्मा। कीकर-नवगांव को लेकर परिचर्चा। संवाद

विद्या सागर शर्मा। कीकर-नवगांव को लेकर परिचर्चा। संवाद

विद्या सागर शर्मा। कीकर-नवगांव को लेकर परिचर्चा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें