फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में चार घंटे की बारिश से सहमे लोग

विज्ञापन
शहर में बारिश के बीच सड़क पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
कई क्षेत्रों में मलबा आने का बना खतरा, फसलों को भी हो रहा नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर व आसपास के क्षेत्रों में दो दिन बाद फिर से बारिश का दाैर शुरू हो गया है। शनिवार व रविवार को जहां हल्की राहत हुई थी, वहीं सोमवार को करीब चार घंटे तक तेज बारिश हुई। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बारिश शुरू हुई और दोपहर 3:30 बजे तक लगातार जारी रही। बारिश ने एक बार फिर से लोगों को डराना शुरू कर दिया है। क्योंकि कई भवन पिछली बारिश में ही खतरे की जद में आ गए थे। ऐसे में यदि बारिश का दौर ऐसे ही चलता रहा तो भवनों के गिरने का भी डर बना रहेगा। साथ ही कई क्षेत्रों में भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह हुई तेज बारिश से जिले में कई सड़कों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा बिजली बोर्ड के दर्जनों ट्रांसफार्मर भी बंद हो गए थे, जिसमें कई अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं। बारिश से फसलों को भी नुकसान हो रहा। उधर, नौणी विवि के विशेषज्ञों का कहना है कि अभी बारिश आगामी दिनों में भी होने के आसार हैं। किसानों को चाहिए कि वह अपनी फसलों से पानी की उचित निकासी रखें और मौसम खुलते ही तुरंत उसमें जरूरी दवाओं का छिड़काव करें ताकि फसलें खराब न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें