फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में स्वच्छता और बाजार में शौचालय न होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे के किनारे लगे रहते हैं कूड़े के ढेर, लोगों का चलना मुश्किल
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधान बोले पंचायत गठन के बाद शुरू होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू से सोलन फोरलेन हाईवे पर पड़ने वाली पंचायतों में इन दिनों संपूर्ण स्वच्छता अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हाल ही में संपन्न हुए धर्मपुर पंचायत चुनावों में स्वच्छता और बाजार में सार्वजनिक शौचालय का न होना सबसे बड़ा मुद्दा रहा है। स्थानीय लोग अब नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों से धर्मपुर को स्वच्छ रखने के संकल्प की मांग कर रहे हैं।
धर्मपुर पंचायत के तहत करीब पांच ऐसे स्थान हैं जहां लोग खुले में कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं, जिससे चारों ओर गंदगी का आलम है। स्थानीय दुकानदारों और लोगों की ओर से चाय के डिस्पोजेबल कप और घर का कचरा सरेआम खुले में फेंकने के कारण स्वच्छता अभियान पर ग्रहण लग रहा है। पंचायतों के ढुलमुल रवैये और खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कोई कार्रवाई न होने से ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद हैं। लोग अपने घरों और दुकानों का कचरा सीधे हाईवे पर गिरा रहे हैं, जिससे सुबह-सुबह लोगों का स्वागत गंदगी के ढेरों से होता है। स्थानीय निवासी वीना, नीशा, कमल देव, सुरेंद्र, महेंद्र और अनुराधा का मानना है कि इस बार चुनाव में स्वच्छता और शौचालय का मुद्दा सबसे ऊपर था। उनका कहना है कि धर्मपुर को साफ रखना इसलिए भी जरूरी है ताकि हाईवे से गुजरने वाले पर्यटकों पर इसका अच्छा प्रभाव पड़े।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कलेक्शन के बावजूद कमी
धर्मपुर पंचायत की ओर से हालांकि कई वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा इकट्ठा करने की व्यवस्था शुरू की गई है, लेकिन बाजार से सटे कुछ घरों और दुकानों से अब भी कचरा खुले में ही फेंका जा रहा है। इस कचरे को बेसहारा मवेशी खाते रहते हैं। पंचायत अभी तक इस खुले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी है।
विज्ञापन


कोट
पंचायत की शपथ होने के बाद धर्मपुर को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा। खुले में कूड़ा गिराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
महेश गुप्ता (प्रधान) एवं सुशील शर्मा (उपप्रधान), धर्मपुर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें