बेला मंदिर में लग रहे प्लांट के विरोध में ग्रामीण एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
एसडीएम को सयंत्र न लगाने के लिए ग्रामीण ने सौंपा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। गागुवाल पंचायत के बेला मंदिर में लग रहे एथेनॉल प्लांट लगाने का विरोध जताते हुए पांच पंचायतों के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा किया।
समाज सेवक हरप्रीत सैणी, जिप सदस्य सर्वजीत कौर, साहिब सिंह, गागुवाल पंचायत के प्रधान दीदार सिंह, उप प्रधान कर्मजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, रामपाल, छज्जु राम, मोहन सिंह, रणजीत सिह, तरसेम लाल, जरनैल सिंह, राम सिंह, चमन लाल के नेतृत्व में दर्जनों लोग एसडीएम कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और बेला मंदिर में लगाए जा रहे प्लांट के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पंचायत प्रधान दीदार सिंह ने कहा कि इस प्लाट के खुलने से गागुवाल, राजपुरा, किरपालपुर, प्लासी व मझोली पंचायत के 30 गांव प्रभावित होंगे। इससे पहले जहां पर यह प्लांट लगा है वहां सब कुछ नष्ट हो गया है। इसका प्रभाव आने वाली पीढ़ी पर दिखेगा। इससे पूरा भू जल विषाक्त हो जाएगा। उन्होंने इसे अपनी पंचायत में किसी भी कीमत में न लगने देने की बात कही। सभी ग्रामीण एसडीएम से एक स्वर में प्लांट को बेला मंदिर में न लगाने की मांग की गई। उधर, एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इस बारे में उद्योग विभाग के उपनिदेशक व उपायुक्त सोलन को स्थानीय लोगों की भावनाओं से अवगत कराएंगे।