बद्दी (सोलन)। बद्दी में श्री हरिओम योगा सोसायटी, हिम जन कल्याण समिति और रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में बरोटीवाला चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानंमत्री लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति गंदे नाले पर बनाने पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे किसी अन्य स्थान पर स्थापित करने की मांग की है। सभी संस्थाओं को पदाधिकारियों ने इसके विरोध में एक घंटे का सांकेतिक अनशन भी किया।
श्री हरिओम योगा सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत के नेतृत्व में सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पहले महात्मा गांधी प्रतिमा पर गंगा जल से स्नान कराया और उसके बाद उसे पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद और स्थानीय विधायक को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने महात्मा गांधी की मूर्ति को किसी अन्य स्थान पर लगाने साथ बद्दी का उत्थान करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने की मांग रखी। उन्होंने बद्दी की सब्जी मंडी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि अगर नप व स्थानीय प्रशासन इसे लगाने में असमर्थ है तो योगा सोसायटी को लगाने की अनुमति दी जाए। इस मौके पर कुलबीर आर्य, वेद प्रकाश मिश्रा, सुरेश चौधरी, ओपी विश्व कर्मा, सेवानिवृत्त तहसीलदार सुरेश शर्मा, रोहित आर्य, मान सिंह मेहता, केके बंसल, शोभा सिंह, मनु शर्मा ने भाग लिया।