फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में लोगों ने सब जज कोर्ट खोलने की मांग

Sat, 28 Sep 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कई पंचायतों के लोगों को जाना पड़ता है कसौली कोर्ट में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी में लोगों ने सब जज कोर्ट खोलने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लिखे पत्र में एडवोकेट विशेषर शर्मा, ग्राम पंचायत बरोटीवाला के उप प्रधान हितेंद्र शर्मा, बीडीसी रामरतन चौधरी, संडोली के प्रधान भाग सिंह ,पूर्व प्रधान राम प्रकाश, ट्रक यूनियन बरोटीवाला के पूर्व उप प्रधान भाग सिंह चौधरी, बरोटीवाला ट्रक यूनियन प्रभारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा, लघु उद्योग भारती प्रदेश सचिव शर्मा, बरोटीवाला इकाई के अध्यक्ष अजय सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सोमनाथ पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बद्दी में एसडीएम कार्यालय खोलकर उद्योगपतियों समेत आम जनता को राहत दी है। लेकिन औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते यहां सब जज कोर्ट की जरूरत है।
विज्ञापन

बरोटीवाला पुलिस थाने के तहत काफी पंचायतें कसौली कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में पड़ती हैं और इन पंचायतों के मामलों को लेकर लोगों को कसौली जाना पड़ता है। अगर बद्दी में सब जज कोर्ट खुल जाता है तो लोगों को कसौली जाने से छुटकारा मिल जाएगा। इससे लोगों के समय और धन की बचत होगी।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम बद्दी विवेक महाजन का कहना है कि बद्दी में सब जज कोर्ट खोलने की प्रक्रिया चली हुई है। जल्द ही उद्योगपतियों व आम लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें