फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पाटी देवरा शिव गुफा में शिव भजनों पर खूब झूमे लोग

विज्ञापन
कुनिहार के पाटी देवरा ​​शिव गुफा में कीर्तन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार। पाटी देवरा शिव गुफा में सोमवार को शिव संध्या का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद स्थानीय भजन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को विशेष बनाया। आयोजक समिति के सदस्य रितु ठाकुर ने बताया कि शिव संध्या का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें