फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ठंड से निमोनिया की चपेट में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
खांसी और तेज बुखार से हो रहे पीड़ित
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों कीं कतारें
टेस्ट करवाने पर रोजाना पांच से छह मरीज पॉजिटिव, गर्म कपड़े पहनने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ठंड में सुबह की सैर और गर्म कपड़े न पहनने की लापरवाही लोगों को निमोनिया की चपेट में ला रही है। खांसी और तेज बुखार से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की मेडिसिन ओपीडी पहुंच रहे हैं। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। अस्पताल में रोजाना करीब 450 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें से लगभग 150 मरीज खांसी, बुखार, जुकाम और शरीर में तेज दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
चिकित्सकों की ओर से ऐसे मरीजों के निमोनिया टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। जांच के दौरान प्रतिदिन पांच से छह मरीजों में निमोनिया की पुष्टि हो रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं हुई है। इसके बावजूद चिकित्सकों ने लोगों से सतर्कता बरतने और गर्म कपड़े पहनने की अपील की है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि बीते दिनों धूप निकलने से दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। इसके चलते लोग अचानक गर्म कपड़े पहनना छोड़ दे रहे हैं। सुबह ठंड के बावजूद लोग बाहर सैर के लिए निकल रहे हैं। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि जब तक मौसम स्थिर नहीं होता, तब तक सुबह की सैर घर के भीतर ही करनी चाहिए।
इसके अलावा शीतकालीन स्कूलों में छुट्टियों के दौरान बाहर घूमने गए लोग अब लौट आए हैं। इनमें भी निमोनिया और तेज बुखार जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल के साथ-साथ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी निमोनिया के मामले सामने आ रहे हैं।
इन दिनों सुबह धूप और हवाएं चल रही हैं। दिन में गर्मी महसूस होती है, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं से तापमान अचानक गिर जाता है। इसी कारण मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जांच के बाद मरीजों को रक्त जांच की सलाह दी जा रही है। इससे सरकारी टेस्ट लैब में भी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

निमोनिया के लक्षण
बलगम वाली खांसी
भूख न लगना
सांस लेने में तकलीफ
तेज बुखार के साथ ठंड लगना
खांसते या गहरी सांस लेते समय सीने में दर्द
अत्यधिक थकान और कमजोरी
जी मिचलाना, उल्टी या दस्त
इन दिनों निमोनिया के मामले सामने आ रहे हैं। मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। लोगों से आग्रह है कि गर्म कपड़े पहनें। सुबह बाहर सैर न करें। घर के भीतर ही टहलें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
-डॉ. तरुण शास्त्री, मेडिसिन विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें