संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण कौशल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर झूठी घोषणाएं करके सत्ता में आने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार को जनता का पैसा जनता में बांटना चाहिए। वर्तमान में किसान, कर्मचारी, बागवान व आम जनता सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन के पेंशनरों के एक माह बीतने के बाद भी पेशन नहीं मिल रही है। 2024 में जो कर्मचारी निगम से सेवानिवृत्त हुए है उनकी अभी तक पेंशन नहीं लग पाई है। 108 व 102 एबुलेंस के कर्मचारी को अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल करनी पड़ रही है। जिला परिषद के सचिव को समय पर वेतन न मिलने से उन्हें सरकार के खिलाफ बयानबाजी करनी पड़ रही। 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के नए वेतनमान का अभी तक एरियर नहीं मिला है