फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हरियाणा चुनाव तक सीमा के साथ लगते शराब के ठेके बंद

विज्ञापन
बद्दी में हरियाणा चुनाव को लेकर बोर्डर पर तैनात की गई पुलिस। संवाद
विज्ञापन
फोरलेन के कार्य में तेजी लाने के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने किया बीबीएन के नाकों का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। जिला उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि हरियाणा के चुनाव के मध्य नजर सीमा के साथ लगते शराब के ठेके बंद कर दिए गए हैं। यहां पर पुलिस गश्त को बढ़ा दिया गया है। बाहर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
उपायुक्त ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में चुनाव है और जिले की सीमा पर कई जगह शराब के ठेके हैं। इन ठेकों को मतदान तक बंद कर दिया गया है। उन्होंने एसपी इल्मा अफरोज को सीमा पर चौकसी बढ़ाने को कहा और बाहर से आने वाले वाहनों के जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि फोरलेन का कार्य बरसात के चलते रुका हुआ है। उन्होंने एनएचएआई के साथ बैठक कर इसे तेज करने को कहा है। वर्तमान में पैचवर्क शुरू हो गया है। फोरलेन के बीच में आने वाले कुछ स्ट्रक्चर का मूल्यांकन किया जा रहा है। अभी 43 करोड़ रुपये मुआवजा राशि आई थी जिसे किसानों को दे दिया गया है। इससे पहले उपायुक्त ने कई पुलिस नाकों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

उधर, एसपी इल्मा अफरोज ने बताया कि उपायुक्त ने बद्दी पुलिस की ओर से 60 किलो चूरा पोस्त पकड़ने वाली टीम को सम्मानित करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि बद्दी पुलिस काफी अच्छा कार्य कर रही है और प्रशासन अच्छा कार्य करने वाली टीम को सम्मानित करेगा। उन्होंने बताया कि बीबीएन के साथ लगती हरियाणा राज्य की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी से भी इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

बद्दी में हरियाणा चुनाव को लेकर बोर्डर पर तैनात की गई पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें