फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
बद्दी नालागढ़ मार्ग पर वीरवार शाम के समय लगा जाम- सवांद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ में त्योहार सीजन के चलते जाम से आम लोग परेशान हो रहे हैं। जाम इतना ज्यादा है कि वाहन चालकों को टोल बैरियर तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। सुबह 10:00 व शाम को 4:00 बजे सबसे ज्यादा जाम की समस्या रहती है। जाम के डर से अब लोग अपने वाहन घरों में खड़े करके पैदल ही काम पर जाते हैं। फोरलेन के अलावा बद्दी-साई मार्ग व बद्दी-बरोटीवाला में भी जाम लगा रहा। लोगों का कहना है कि रेड लाइट चौक के अलावा कहीं पर भी पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं है। इससे वाहन चालक तीन-तीन लाइन बनाकर चल रहे हैं। इस कारण जाम सबसे ज्यादा जाम की स्थिति बन रही है। लोगों ने यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।

बद्दी नालागढ़ मार्ग पर वीरवार शाम के समय लगा जाम- सवांद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें