फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: घर के बने आचार खूब पसंद कर रहे हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बने आचार खूब पसंद कर रहे हैं लोग
विज्ञापन

मालरोड पर महिलाएं लगाती हैं अपने स्टॉल


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के मालरोड पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बनाए गए आचार की खूब डिमांड है। दीन दयाल अंतोदय योजना के तहत बसाल पंचायत के सृष्टि ग्रुप की महिलाओं ने यहां पर विभिन्न तरह क आचार व चटनी का स्टॉल लगाया है। जिसमें इन दिनों खूब भीड़ रहती है।
विज्ञापन

ग्रुप की सदस्य ज्योति ठाकुर व रविता ने बताया कि उनके पास करीब 20 तरह के आचार हैं। जिनकी कीमत 120 रुपये से शुरू होकर 300 रुपये प्रति किलो तक है। उन्होंने बताया कि उनके साथ कई महिलाएं जुड़ी हुई हैं जो घर पर आचार व चटनी बनाती हैं। उनके पास मिक्स, हरी मिर्च, आम, नींबू, गोभी, गाजर, अदरक, जिमीकंद और लहसुन समेत कई तरह के आचार हैं। लहसुन व आम के आचार की उनके पास काफी मांग रहती हैं। सप्ताह में दो दिन वह यहां पर स्टॉल लगाती हैं और लोग उनके पास खूब खरीदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वह देसी घी भी बेचती हैं और उसकी भी काफी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें