फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वार्ड-3 में मकान की छत गिरने के प्रभावित लोग पहुंचे उपमहापौर के पास

Thu, 13 Aug 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान की मरम्मत करवाने के लिए उचित मुआवजे की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के वार्ड नंबर-3 में मंगलवार को गिरी मकान की छत के प्रभावित लोग उपमहापौर गौरव राजपूत से मिले। इस दौरान प्रभावितों ने लिखित तौर पर उपमहापौर को अपनी समस्या बताई और उनका आशियाना गिरने के बाद उचित मुआवजे की मांग की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका एकमात्र आशियाना वार्ड नंबर-3 में था, उसकी छत भी गिर गई है। उन्होंने बताया कि इसके कारण अब मां-बेटी व नाती अब बेघर हो गए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि यह मकान करीब 70 वर्षों पुराना है और उनकी शादी को करीब 45 साल हो गए हैं तब से वह इसकी मकान में रह रही थी। उनके पति के निधन के बाद वह सिलाई करके अपने परिवार का गुजारा कर रही थी। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी है कि वह अब किराए का मकान लेने में भी असमर्थ है। ऐसे में नगर निगम उनके मकान की मरम्मत करवाएं या फिर उचित मुआवजा दें ताकि वह खुद इसकी मरम्मत करवा सकें।
विज्ञापन

उधर, उपमहापौर गौरव राजपूत ने कहा कि उनके पास वार्ड-3 से मकान की छत गिरने के प्रभावित मिले। उन्होंने लिखित तौर पर उन्हें एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिस पर जल्द ही बैठक कर उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि प्रभावितों को फौरी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें