फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के लिए तैयार रहें पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की में भारतीय राज्य पेंशनर संघ इकाई की बैठक में प्रदेश संघर्ष समिति ने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर संघ इकाई अर्की की बैठक लोक निर्माण विभाग में इकाई के अध्यक्ष देवी रूप अत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति में शामिल अन्य संगठनों के पदाधिकारी ने भाग लिया। प्रदेश संघर्ष समिति के महासचिव इंद्रपाल शर्मा ने बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय संघर्ष समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में उपस्थित सभी सदस्यों को बताया और संघर्ष समिति में शामिल सभी संगठनों के पदाधिकारी से अपने-अपने संगठन में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश संघर्ष समिति ने भविष्य में किए जाने वाले जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक को प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव भूपराम वर्मा, प्रदेश सचिवालय संघ के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल शर्मा व समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी से एकजुट होकर संघर्ष समिति ने भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उसके बाद संघर्ष समिति प्रदेश स्तरीय व्यापक धरना प्रदर्शन शिमला में करेगी जिसमें 10 से 12,000 तक के पेंशनर भाग लेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष बाबूराम ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसी शर्मा, महासचिव रतिराम वर्मा, प्रदेश बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अध्यक्ष बलवीर चौधरी, पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के ओम प्रकाश गर्ग और अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें