फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेंशनरों ने उठाई बकाया राशि के भुगतान की मांग

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशन कल्याण संघ की बैठक में उपस्थित सदस्य स्रोत: कल्याण संघ
विज्ञापन
विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ की नालागढ़ इकाई ने बैठक में समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ की नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक शनिवार को पेंशनर मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। बैठक में लगभग 50 पेंशनभोगियों ने भाग लिया और अपनी लंबित मांगों व समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। बैठक के दौरान कुछ पेंशनरों की पेंशन बंद होने का मामला प्रमुखता से उठा। जांच में सामने आया कि जीवन प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत न किए जाने के कारण यह समस्या आई थी। संघ के सहयोग से बायोमेट्रिक सिस्टम के माध्यम से प्रभावित पेंशनरों के प्रमाणपत्र एओ पेंशन को भेज दिए गए, ताकि उनकी पेंशन सुचारू हो सके। इसके अलावा, एक फैमिली पेंशनर की आयु का प्रमाण पत्र भी पेंशन भत्ते के लिए विभाग को प्रेषित किया गया। संघ ने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों की बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। बैठक में महेंद्र सिंह, केके बस्सी, एसएस बस्सी, रविंद्र ठाकुर, बाबू राज ठाकुर, देवराज कौशिक, आरसी भल्ला, मुरली गुप्ता, रमेश ठाकुर, दिलाराम, सालिग राम, रामप्रताप, रामेश्वर सैनी और धर्मचंद राणा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें