मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते सोलन के दूर संचार विभाग की विभिन्न पैंश्नर्ज एसोसिएशन के सदस्
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दूरसंचार विभाग की विभिन्न पेंशनर्स एसोसिएशनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोलन स्थित जीएमटीडी कार्यालय के बाहर पेंशनभोगियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सोलन दूरसंचार जिले की विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव विमल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, सर्कल सहायक प्रधान आरडी शर्मा और सीएचक्यू सहायक प्रधान वीपी कौशिक ने किया। इनके साथ अन्य वरिष्ठ पेंशनभोगी भी मौजूद रहे। पेंशनरों का मुख्य विरोध केंद्र सरकार की ओर से जनवरी से अचानक रोकी गई महंगाई राहत (डीआर) को लेकर है। उनका कहना है कि वर्षों से यह राहत नियमित रूप से मिलती रही है, लेकिन अब पे-रिविजन स्टेटस को पोर्टल पर अपडेट न किए जाने के बहाने इसे रोका गया है। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई राहत का भुगतान शीघ्र बहाल नहीं किया गया, तो 30 अप्रैल 2026 से यह आंदोलन देशभर में और व्यापक रूप लेगा।