फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में पेंशनरों की बैठक कल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार(सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक 15 मई को पेंशनर्स कार्यालय तालाब कुनिहार में होगी। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष बलबीर सिंह चौधरी करेंगे। इकाई अध्यक्ष बलबीर सिंह चौधरी ने बताया कि बैठक में कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पेंशनरों से जुड़े मुद्दों, लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही भविष्य की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनके समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं को सुनने के साथ साथ उनके सुझाव भी लिए जाएंगे। ताकि आगामी समय में संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सके। बलबीर सिंह चौधरी ने अर्की इकाई के सभी सदस्यों और पेंशनरों से अपील की है कि वे 15 मई को सुबह 11:00 बजे पहुंचकर बैठक में भाग लें। उन्होंने कहा कि अधिक संख्या में पेंशनरों की भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी। और उनकी मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें