हिमाचल प्रदेश पेंशनर संघ खंड अर्की की मासिक बैठक के दौरान मौजूद पेंशनर। स्रोत : संघ
पेंशनर संघ खंड अर्की की हुई मासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। सामुदायिक भवन अर्की में हिमाचल प्रदेश पेंशनर संघ खंड अर्की की मासिक बैठक उप प्रधान रत्न सिंह कंवर की अध्यक्षता में हुई। प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम संघ सदस्य कृष्ण चंद की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मशांति की प्रार्थना की गई।
जिला प्रधान जयानंद शर्मा ने 22 जुलाई को चायल में हुई जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक के निर्णयों की जानकारी साझा की। पेंशनरों ने इस सफल आयोजन के लिए कंडाघाट खंड का धन्यवाद किया। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के प्रति गहरा रोष जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के बार-बार आश्वासन के बाद भी वर्ष 2016 से 2020 के पेंशनरों को अब तक वित्तीय लाभ नहीं मिले हैं। संघ ने 15 प्रतिशत बकाया महंगाई भत्ते के शीघ्र भुगतान की मांग की। साथ ही निर्णय लिया कि संयुक्त संघर्ष समिति के आगामी हर फैसले का संगठन पूर्ण समर्थन करेगा। सभी सदस्यों से अपील की गई कि जिन्होंने अभी तक अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाया है, वे इस माह इसे अनिवार्य रूप से जमा करवा दें। बैठक में लीलाशंकर शर्मा, मदनलाल शर्मा, गोपाल गुप्ता, श्याम गुप्ता, रमेश वर्मा, रोहित शर्मा, सूरत राम पाल, किशोरी लाल शर्मा, दौलत राम, लक्ष्मण दास, नवनीत गुप्ता, जीत राम पाल, नंद लाल, नरदेव शर्मा और लेख राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।