फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेंशनरों ने लंबित मांगों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष परसराम ने की। बैठक में मुख्य अभियंता ई. विमल नेगी और लाइन मैन बद्रीनाथ के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई। इसमें ग्रेच्युटी और लीव इन कैशमेंट जैसे भुगतान शामिल हैं। अध्यक्ष प्रेम केशव ने कहा कि इन मांगों को दो साल से अधिक समय से लंबित रखा गया है और बोर्ड प्रबंधन सरकारी आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। इससे पहले भी बोर्ड के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभों से वंचित किया गया था। इससे विद्युत बोर्ड को भी नुकसान हुआ था। बैठक में बिजली बोर्ड में स्टाफ की कमी के कारण उत्पन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। क्षेत्र के कई गांवों में तार का जाल बिछा होने के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है। अध्यक्ष ने बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया कि सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए बिजली के खंभे लगाना आवश्यक है। प्रदेश विद्युत कर्मचारी संगठन ने भी इस मुद्दे पर मुख्य अभियंताओं को अवगत करा दिया है। अध्यक्ष प्रेम केशव ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से एकजुट रहने का आग्रह किया और कहा कि इससे उनकी मांगों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर कमल, कुलदीप, धनी राम, बद्रीनाथ, रोशन, प्रेम केशव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें