फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मांगों को लेकर पेंशनरों ने नालागढ़ में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा मांगपत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागिरक कल्याण संगठन एवं संघर्ष समिति ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा गया। जिला पेंशनर व कल्याण संगठन के अध्यक्ष केडी शर्मा, उपप्रधान दलीप राणा, महासचिव जगदीश पंवर, नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष नरेश घई महासचिव कैलाश राणा बरोटीवाला इकाई के प्रधान उदय राम चौधरी, अर्की यूनिट के प्रधान कृष्ण सिंह चौहान सायरी यूनिट के प्रधान बैली राम रठौर, चायल यूनिट के प्रधान हरीदत्त शर्मा, चंडी यूनिट से महासचिव हंस राज रामपति, मुख्य सलाहकार नरेश शर्मा, कुठाड यूनिट राम लाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोशन लाल वर्मा, एचआरटीसी पेंशनर्स यूनियन के प्रधान जगतार सिंह राणा, पुलिस पेंशनर के जिला प्रधान श्याम लाल ठाकुर, महासचिव सतपाल, विद्युत पेंशनर्स यूनियन के मुरली गुप्ता के नेतृत्व में जिले भर के पेंशनरों नालागढ़ के लोनिवि के विश्राम गृह में एकत्रित हुए। वहां से पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शहर में रैली निकाली। इस दौरान पेंशनरों ने अपनी मांगों को पूरा करने की लिए नारेबाजी की। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष नरेश घई ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान जल्द किया जाए। इस दौरान राज्य स्तर पर संयुक्त सलाहकार समिति के संगठन व एचआरटीसी पेंशनरों को हर माह की पहली तारीख को पेंशन देने की मांग उठाई गई। एसडीएम राज कुमार ने मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से सरकार को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें