फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेंशनरों ने सरकार से मांगी महंगाई भत्ते की बकाया राशि

Fri, 08 Nov 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अर्की में पेंशनर की मासिक बैठक के दौरान मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
पेंशनर संघ अर्की खंड की बैठक में उठे कई अहम मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संघ अर्की खंड की मासिक बैठक का आयोजन खंड प्रधान मदन लाल गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में पेंशनर संघ सोलन जिला के प्रधान जयानंद शर्मा ने जिला स्तर पर हुई कार्यवाही की जानकारी दी।
इस दौरान सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। संघ ने सरकार द्वारा 4 फीसदी महंगाई भत्ते की किश्त देने और 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को बकाया राशि का भुगतान करने पर आभार जताया। साथ ही सरकार से आग्रह भी किया कि 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों का बकाया भी एक मुश्त दिया जाए और जो पहले महंगाई भत्ते की 4 फीसदी किश्त की बकाया राशि भी शीघ्र जारी की जाए। बैठक में दिसंबर माह में स्थापना दिवस मनाने पर भी चर्चा की गई। अगले माह दिसंबर की मासिक बैठक 9 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में दुर्गा राम, चंदू राम गर्ग, लीला शंकर शर्मा, मदन लाल शर्मा, नरदेव शर्मा, रत्न सिंह कंवर, गोपाल सिंह ठाकुर, जीत राम कौंडल, कृष्ण चंद ठाकुर, रोहित शर्मा, किशोरी लाल शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें