फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेंशनरों की दो टूक, मांगें जल्द पूरी न हुई तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
दाड़लाघाट शिव मंदिर कॉम्प्लेक्स में आयोजित भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की बैठक में उपस्थित पदा
विज्ञापन
दाड़लाघाट में पेंशनर्स महासंघ की मासिक बैठक का आयोजन
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सोलन की दाड़लाघाट इकाई की मासिक बैठक शिव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष मनोज शर्मा ने की, जबकि विशेष रूप से जिलाध्यक्ष सोलन बाबू राम ठाकुर भी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी सेवानिवृत्त पेंशनरों ने लंबे समय से चली आ रही 14 सूत्रीय मांगपत्र पर अपने विचार साझा किए। विभिन्न वक्ताओं ने सरकार की उदासीन नीति पर गहरा रोष जताया और मांग की कि लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई, तो संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आगामी विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण में व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर तीन नए सदस्य आशा राम, मुख्तयार सिंह और गिरधारी लाल ने महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में मस्त राम शास्त्री, मदन लाल, मस्त राम, मंशा राम, नंद लाल, धनी राम चौहान, जगदीश गर्ग, चैत राम, हंस राज, राजेश्वर सिंह कंवर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें