फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेंशन अपडेशन केस में तारीख टलने पर पेंशनर्स में नाराजगी

विज्ञापन
पीएनबी पेंशनर्स नालागढ़ की बैठक में उपस्थित सदस्य स्रोत: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। पीएनबी पेंशनर्स नालागढ़ ने बैंक पेंशनरों की पेंशन अपडेशन से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के लंबित केस में बार-बार सुनवाई टलने पर दुख व्यक्त किया। संगठन की अध्यक्ष गुरदयाल सिंह चंदेल ने मंगलवार को आयोजित बैठक में बताया कि एमसी सिंगला व अन्य बनाम भारत सरकार एवं अन्य केस से लाखों पेंशनरों का भविष्य जुड़ा हुआ है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रस्ताव पास कर सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए। इसके साथ ही पेंशनरों को मिलने वाले विशेष भत्ते में भी संशोधन की मांग की गई। उन्होंने कहा कि वेतन समझौते के अनुसार विशेष भत्ते में 2022 के बाद हर साल संशोधन का प्रावधान है, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया। बैठक में एसआर रघुवंशी ने जानकारी दी कि सर्वोच्च न्यायालय में पेंशन संबंधी मामला चल रहा है और पेंशनर्स को राहत मिलने की संभावना है। इस अवसर पर रामशरण ठाकुर, कमलेश गुप्ता और एचआर धीमान सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें