फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: समय पर नहीं मिल रही पेंशन, घर का खर्च चलाना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन सोलन की बैठक में छलका दर्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक संगठन सोलन के अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर एवं प्रधान सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में एचआरटीसी वर्कशॉप चंबाघाट में हुई। संगठन के महासचिव जगदीश ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी से रिटायर हुए पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही जिस कारण उन्हें घर खर्च चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक पेंशनरों को 2016 का पे स्केल और डीए का एरिया नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2024 के बाद तकरीबन 300 पेंशनर रिटायर हुए हैं, जिनकी अभी तक पेंशन नहीं लगी है। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 के बाद मेडिकल बिल भी नहीं दिए गए है जिस वजह से पेंशनरों को बीमारी में इलाज करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग उठाई कि उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द किया जाए ताकि वह अपनी बची हुई जिंदगी आराम से व्यतीत कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें