बरुणा-गुल्लरवाला मार्ग पर हुआ हादसा, ट्रक चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के बरुणा-करसौली-गुल्लरवाला मार्ग पर दयोली गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक उपेंद्र ऋषिदेव बिहार का रहने वाला था। दियोली गांव रतन चंद ने पुलिस को बताया कि सोमवार को सुबह छह बजे उपेंद्र ऋषिदेव पुत्र कपिल ऋषिदेव दुकान पर सामान लेने आया। वह दुकान से सड़क पर पैदल जा रहा था कि गुल्लरवाला-करसोली की ओर से एक ट्रक बरुणा की ओर से तेज रफ्तार से आया और उपेंद्र ऋषिदेव को टक्कर मार दी, जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।