फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 100 मीटर दौड़ में पायल और विक्रम अव्वल

Thu, 28 Dec 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजितवार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में विजेता छात्रा को सम्मानित करती प्र
विज्ञापन
शॉट पुट प्रतियोगिता में पल्लवी और सूर्यांश ने मारी बाजी
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज कंडाघाट में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। डिग्री कॉलेज कंडाघाट में वीरवार को वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य प्रो. इंदिरा दरोच ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिसमें 100 मीटर की छात्रा दौड़ में पायल पहले स्थान पर रहीं। जबकि रिया दूसरे और विशाखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग में विक्रम पहले, नितिन दूसरे और प्रवेश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

200 मीटर की दौड़ में लड़कियों में पायल, रिया, इशिता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों में मोहित, अभय और कुणाल पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। रिले रेस 400 मीटर में लड़कियों में पायल, कृतिका, रिया और पल्लवी ने पहला, वैशाली, विशाखा, योगिता और अमृता ने दूसरा तथा पलक, हिमानी, इशिता और सोनाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और लड़कों में कर्ण, सूर्यांश, प्रवेश, नितिन ने पहला, मोहित, विक्रम, जपजी तथा अंशुल की टीम ने दूसरा तथा दीक्षित, उमेश, अर्षप्रीत और अभय की टीम तीसरे स्थान पर रही। शॉट पुट में लड़कियों में पल्लवी, रिया, पायल ने क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों में सूर्याश, राहुल तथा आर्यन ने क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खेल कमेटी के समंवयक डॉ. हरिंद्र लाल, राकेश कुमार, सुनील कुमार, स्टाफ समेत 225 विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें