नालागढ़ के कासला स्कूल में एसएमसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष स्कूल के अध्यापकों के साथ- स्रोत- स्कूल
- फोटो : 1
माध्यमिक स्कूल कासला में एसएमसी का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कासला में विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जनसहभागिता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी राजेश कुमार ने की। बैठक में अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। लोकतांत्रिक मूल्यों एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से एक सशक्त एवं उत्तरदायी स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पवन कुमार को समिति का अध्यक्ष व सुनील कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर घड़याच पंचायत की प्रधान रीता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि समाज निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास में समुदाय की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। विद्यालय प्रभारी राजेश कुमार ने नवगठित समिति को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि समिति विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, आधारभूत सुविधाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी।