फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामशहर कॉलेज के भवन के निर्माण का रास्ता साफ, दो करोड़ रुपये मंजूर

विज्ञापन
23 मार्च को अमर उजाला में छपी खबर।
विज्ञापन
-इंपैक्ट-
विज्ञापन

दो वर्षों से बजट के अभाव से अधर में लटका हुआ है निर्माण कार्य
अब कार्य को मिलेगी गति, विद्यार्थियों को जल्द मिलेगा नया भवन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले राजकीय महाविद्यालय रामशहर के अधूरे भवन निर्माण कार्य को जल्द गति मिलेगी। यह कार्य बजट के अभाव में करीब दो वर्षों से लटका हुआ है। अब प्रदेश सरकार ने इस भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। अमर उजाला ने बीते 23 मार्च को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद विधायक ने भी विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। वहीं अब इसके लिए सरकार ने राशि जारी कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान रामशहर कॉलेज के भवन निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने सदन को अवगत कराया था कि बजट न होने के कारण भवन का शेष कार्य रुका हुआ है, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब सरकार ने अब बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बजट की स्वीकृति मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक हरदीप बावा ने कहा कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉलेज के भवन का शेष निर्माण कार्य अति शीघ्र पूरा किया जाएगा। कार्य पूर्ण होते ही इसे विधिवत रूप से जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी वीरेंद्र शर्मा, अमरजीत गिल, विनय ठाकुर, बाबूराम, राकेश शर्मा, अमर सिंह ठाकुर, निक्का राम एवं अन्य ने कहा कि कॉलेज भवन तैयार होने से स्थानीय बच्चों, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बहुत सुविधा होगी और उन्हें दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।

23 मार्च को अमर उजाला में छपी खबर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें