फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मरीजों को आयुर्वेदिक पद्धति से दर्द रहित मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पैरासर्जिकल शिविर आयोजित
विज्ञापन

त्वचा रोग, डायबेटिक फुट अल्सर व वेनस अल्सर के पहुंचे मरीज
हर माह के दूसरे बुधवार और वीरवार को लगता है शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में बुधवार को पैरासर्जिकल शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान अस्पताल में नौ मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों के उपचार के लिए अलग-अलग पैरासर्जिकल प्रक्रियाओं का उपयोग किया गया।
डॉ. जितेश बंसल ने बताया कि कई मरीज पाइल्स, भगंदर, एनल फिशर और टेलबोन के फोड़े जैसी बीमारियों का इलाज करवाने से घबराते हैं, क्योंकि सामान्य शल्य चिकित्सा में चीरा लगने के कारण परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि शिविर में त्वचा रोग, गठिया, डायबिटिक फुट अल्सर, वेनस अल्सर और अन्य गैर-घाव वाले अल्सर की शिकायत लेकर भी मरीज पहुंचे। अस्पताल में गुदा रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. जितेश बंसल के नेतृत्व में क्षार कर्म और क्षार सूत्र प्रक्रियाओं के माध्यम से दर्द रहित उपचार देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

जोड़ों का दर्द, सूजन, पीठ दर्द, गर्दन दर्द और टेंडन की सूजन जैसी समस्याओं के उपचार में अग्निकर्म प्रक्रिया का उपयोग किया गया। डॉ. बंसल के अनुसार पैरासर्जिकल प्रक्रियाएं न्यूनतम आक्रामक होती हैं और इनमें मरीज जल्दी स्वस्थ होते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर दिसंबर से शुरू किए गए हैं।
लोगों को दर्द रहित उपचार के लिए अस्पताल की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक आयोजित शिविरों में उपचार करवाने वाले लगभग सभी मरीजों को राहत मिली है। सभी मरीजों को शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला आयुष विभाग पूरी कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

डॉ. निशा वर्मा पंवर, जिला आयुष अधिकारी

यह शिविर दिसंबर से शुरू किए गए थे और अब प्रत्येक माह के दूसरे बुधवार और वीरवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें