प्रदेश के 45 खिलाड़ियों ने लिया था प्रतियोगिता में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू के सेक्टर-6 निवासी दीपक ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर परवाणू व हिमाचल का नाम रोशन किया है। सोमवार को परवाणू पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने दीपक का स्वागत किया व उसे बधाई दी। सेक्टर-6 के निवासी एवं समाजसेवी अतुल शर्मा ने बताया की दीपक ने पिछले वर्ष भी नेशनल टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल किया था।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 500 से 600 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। हिमाचल से कुल 45 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया था और उन्होंने से 7 स्वर्ण, 4 रजत व 8 कांस्य पदक हासिल किए। पिछले वर्ष दीपक 52 किलो वर्ग में खेले थे जिसमें उन्हें कांस्य पदक मिला था, जबकि इस वर्ष 57 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।