सोलन शाखा में 27वीं आम सभा का आयोजन,नई योजनाओं व डिजिटल बैंकिंग की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की सोलन शाखा में 27वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस बार बैठक को वर्चुअल माध्यम से बैंक की सभी 13 शाखाओं में एक साथ जोड़ा गया ताकि सभी सदस्यों और ग्राहकों को सुविधा मिल सके। बैठक में बैंक के वित्तीय वर्ष की रिपोर्ट, लाभांश की जानकारी और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। प्रबंध निदेशक एवं निदेशक मंडल ने सदस्यों को बैंक की उपलब्धियों, नई योजनाओं व डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के बारे में अवगत कराया। वर्चुअल माध्यम से आम सभा आयोजित करना बैंक की आधुनिक सोच और तकनीकी प्रगति की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। अंत में सदस्यों ने बैंक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य में और अधिक विकास के लिए सुझाव दिए।