फाइनल मुकाबले में तून की टीम को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पंचायत चाखड़ के नेहरू युवा क्लब तून की 26वीं दो दिवसीय वाॅलीबाल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में प्रदेश हैंडबॉल उपाध्यक्ष देश राज ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि पंचायत चाखड़ के उपप्रधान मनसा राम ठाकुर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में परवाणू की टीम ने नेहरू युवा क्लब तून को पराजित किया। इस मौके पर उपप्रधान मनसा राम ठाकुर ने कहा यह प्रतियोगिता युवाओं को एकजुट करने और उनकी प्रतिभा को निखारने का एक अच्छा माध्यम है। प्रदेश हैंडबॉल उपाध्यक्ष देशराज ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी। इस मौके पर आयोजक शशि पाल, राकेश कुमार, रोशन लाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।