फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बैडमिंटन में परवाणू ने घरेड स्कूल को 2-1 से हराया

Thu, 05 Sep 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला स्कूल में अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में तीन दिवसीय अंडर-19 छात्र क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के बैडमिंटन मुकाबले में परवाणू की टीम ने घरेड को 2-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुलतार ठाकुर ने किया। उन्होंने 31 स्कूलों से आए बच्चों की मार्च पास्ट की सलामी ली।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के 31 स्कूलों के लगभग 550 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, ईमानदारी और कठोर परिश्रम आदि के गुणों का विकास होता है। प्रधानाचार्य ने विभिन्न स्कूलों से आए हुए प्रतिभागियों व अध्यापकों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरोटीवाला स्कूल की छात्राओं ने समूह गान और उत्तराखंड का लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य बबीता परमार, खेल प्रभारी डीपीई ममता ठाकुर, बरोटीवाला पंचायत के प्रधान हंसराज कैंथ, उप प्रधान हितेंद्र कुमार समेत 31 स्कूलों के खेल प्रभारी व बरोटीवाला स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें