परवाणू विकास परिषद की बैठक के दौरान चर्चा करते सदस्य। संवाद
परवाणू विकास मंच की बैठक में शहर के मुद्दों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। शहर के विकास की मुहिम पर काम कर रहे परवाणू विकास मंच की बैठक निजी होटल में हुई। बैठक में परवाणू के मुद्दों पर चर्चा कर जल्द पूरा करने पर विचार-विमर्श किया गया। इन मुद्दों में परवाणू के पार्कों का सौंदर्यीकरण, आई लव परवाणू प्वाइंट स्थापित करना, हिमुडा द्वारा अपने मानचित्र के अनुसार परवाणू को पुनः स्थापित करने और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
अध्यक्ष सतीश बेरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया कि शिमला और सोलन में अतिक्रमण के खिलाफ सरकार द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसे देखते हुए परवाणू विकास मंच की ओर से भी परवाणू में अतिक्रमण को लेकर एक पत्र मुख्य सचिव को भेजा था। चर्चा के दौरान सदस्यों ने टीटीआर चौक पर वर्षा शालिका बनवाने की मांग पर जोर दिया। उन्होंने बताया की ज्यादातर बसें परवाणू में नहीं आती और परवाणू आने वाले मुसाफिरों को वहां पर अन्य साधन का देर तक इंतजार करना पड़ता है।
बेरी ने कहा कि शहर में कई नई जगहों पर फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे। इस बात पर ध्यान दिया जाएगा कि जो हाइड्रेंट लगाए हैं उनके लिए पानी की उचित व्यवस्था है या नहीं। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक वेद प्रकाश वर्मा, सचिव मोहिंदर ठाकुर, प्रमोद शर्मा, ताराचंद, विक्की, नरेंद्र कुमार व अन्य लोग शामिल रहे।