फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंसोड़ा स्कूल में लगाई आग, पेयजल लाइन भी उखाड़ी

विज्ञापन
सुबाथू के साथ लगती ग्राम पंचायत रणो में तोड़े गए जेसीबी के शीशे। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू के साथ लगती ग्राम पंचायत रणो में सोमवार रात को शरारती तत्वों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। राजकीय प्राथमिक स्कूल पंसोड़ा में आग लगा दी साथ ही पेयजल लाइन को उखाड़ दिया है। वहीं क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए खड़ी जेसीबी के शीशे भी तोड़े हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचायत उपप्रधान यतिन कुमार ने बताया कि रणो पंचायत के राजकीय प्राथमिक स्कूल पंसोड़ा में सोमवार की रात शरारती तत्वों ने स्कूल की छत पर रखे करीब आठ डेस्क जलाकर राख कर दिए। वहीं, दूसरी घटना को अंजाम देते हुए करीब 200 ग्रामीणों के लिए लगाई गई पेयजल योजना को उखाड़ दिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात को ही सड़क किनारे खड़ी जेसीबी के शीशे भी तोड़े गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने शातिरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। उधर एसपी सोलन अभिषेक यादव ने कहा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें