फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंकू इलेवन ने सात विकेट से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली के जुब्बड़ गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। कसौली उपमंडल के जुब्बड़ गांव में नेहरू युवा क्लब जुब्बड़ ने वीएमएच मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस मौके पर ब्लॉसम रिजार्ट की तरफ धीरज और राज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रविवार को प्रतियोगिता का पहला मैच परिवार इलेवन और पंकू इलेवन के बीच खेला गया। इसमें परिवार इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 43 रन बनाएं। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंकू इलेवन की टीम ने 7 विकेट से यह मैच जीत लिया। इस मौके पर मुख्यातिथियों ने आयोजकों को क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बधाई दी। उन्होंने युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को खेल व रचनात्मक गतिविधियों में लगाकर देश व समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजक समिति के सभी सदस्य मोहित, परविंदर कंवर, हरीश, जितेंद्र, भानू, राहुल, भरत, धीरज, रिंकू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें