फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में 25 दिनों में दूसरी हत्या से दहशत

Sun, 26 Jan 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनवरी को हुई थी शहर में स्कूल प्रबंधक की हत्या
विज्ञापन

शव को बोरी में डालकर कैसे ले गए आरोपी चर्चा का विषय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चिट्टे के मामलों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस पर शहर के साथ लगते जंगल में हुई हत्या के बाद सवाल उठने लगे हैं। 25 दिन के भीतर शहर के आसपास यह दूसरी हत्या है। इससे पहले इसी माह एक जनवरी को शहर के साथ लगते एक निजी स्कूल प्रबंधक की हत्या भी हुई थी। हालांकि, इसमें मृतक प्रबंधक का रिश्तेदार को भी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। लोगों का कहना है कि आरोपियों ने हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को बोरी में डालकर दूसरे जिला सिरमौर तक ले गए। वहां पर उन्होंने शव के साथ हैवानियत कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। आरोपी सिर लेकर सिरमौर से वापस सोलन जिले के सुल्तानपुर में भी पहुंचे, मगर न तो पुलिस को इसकी भनक लगी और नही उनकी कहीं पर कोई जांच हुई। यहां तक की पुलिस अंतिम समय तक भी हत्या के मामले को शव न मिलने की बात कहकर छिपाती रही। जबकि आरोपियों को एक दिन पहले ही पकड़ लिया था। शनिवार दोपहर तक आरोपियों से शिनाख्त भी करवा दी गई थी। हत्या को लेकर जब पूरे शहर में चर्चा हुई, सोशल मीडिया पर मामला आया तो पुलिस ने इस पर बयान जारी किया। हालांकि अब आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें