फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कचरा और प्रदूषण मुक्त होगी पंचायतें, स्वच्छता अभियान में आएगी तेजी

Sun, 06 Sep 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कूड़ा उठाने वाली ई-रिक्शा को हरी झंड़ी दिखा पंचायतों के लिए रवाना करते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल ड
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने सोलन की सात पंचायतों के लिए किए ई-रिक्शा रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने शनिवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों के लिए विश्राम गृह सोलन से कूड़ा एकत्रित करने वाली ई-रिक्शा वाहनों को को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल ग्रामीण विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को अधिक कुशल, आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाना है।
विज्ञापन

धनीराम शांडिल ने बताया कि ये ई-रिक्शा डांगरी, कोठों, नौणी मझगांव, सलोगड़ा, ओच्छघाट, आंजी और सपरुन ग्राम पंचायतों में काम करेंगी। ये घर-घर से कचरा एकत्र कर ग्राम पंचायत में स्थापित कचरा संग्रहण शेड तक पहुंचाएंगी। इसके बाद विकास खंड स्तर पर कचरा प्रबंधन इकाई में इसका उचित निष्पादन किया जाएगा। इस योजना के तहत चयनित पंचायतों के हर घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। यह पहल ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देने में सहायक होगी। ई-रिक्शा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। यह तंग ग्रामीण रास्तों पर भी आसानी से कचरा संग्रहण संभव बनाएगी। इस अवसर पर बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, खंड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अमित ठाकुर और उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें