फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 15वें वित्त आयोग का बजट जल्द खर्च करें पंचायतें, बीडीओ ने दिए निर्देश

विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय सोलन में बैठक के दौरान मौजूद पंचायत संचिव व अन्य। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
विकास खंड सोलन के कार्यालय में विकासात्मक योजनाओं की हुई समीक्षा
विज्ञापन

मनरेगा जॉब कार्ड में ई-केवाईसी का 71 फीसदी कार्य भी हुआ पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खंड विकास सोलन की पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) रमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में पंचायतों के पास पड़े 15वें वित्त आयोग के बिना खर्च हुए बजट को तुरंत विकास कार्यों में लगाने के निर्देश दिए गए। बीडीओ ने पंचायत सचिवों को स्पष्ट किया कि जहां भी बजट शेष है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू करवाएं। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति जांची गई। बताया गया कि खंड की पंचायतों में मनरेगा जॉब कार्ड धारकों की ई-केवाईसी का कार्य 71 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। शेष लाभार्थियों को जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें मनरेगा का लाभ मिलने में कोई अड़चन न आए। बीडीओ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की। प्लानिंग हेड के तहत स्वीकृत सभी कार्यों को एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। मनरेगा के स्टेज-3 के कार्यों की जियो टैगिंग में देरी न करने और इसे तुरंत पोर्टल पर अपडेट करने को कहा गया।
विज्ञापन


लक्ष्य से पीछे हैं कार्य दिवस
बैठक में मनरेगा के कार्य दिवसों का मुद्दा भी उठा। खंड के लिए कुल 1,28,153 कार्य दिवसों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके मुकाबले अभी तक केवल 64,518 कार्य दिवस ही अर्जित किए जा सके हैं। बीडीओ ने इस लक्ष्य को समय रहते हासिल करने के लिए ग्राम रोजगार सेवकों को सक्रिय होने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत सचिवों के अलावा तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें