संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विकास खंड धर्मपुर के सहायक एवं खंड विकास अधिकारी प्रवीण भारद्वाज ने एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों और पंचायत सचिवों को नशामुक्ति और स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुकता बढ़ाने और इसके खात्मे के लिए काम करने का संकल्प लिया। खंड विकास अधिकारी ने भी प्रधानों और पंचायत सचिवों को अपने क्षेत्रों में नशामुक्ति और स्वच्छता अभियान चलाने के लिए निर्देशित दिए।