फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिलाओं को दिया पंचायत चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल/कंडाघाट (सोलन)। खंड विकास अधिकारी कार्यालय कंडाघाट में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के तहत महिलाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में 12 महिलाओं ने पंचायत चुनाव प्रक्रिया एवं मतदान व्यवस्था से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूक बनाना व पंचायत स्तर पर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। महिला अधिकारी सुलक्षणा ने प्रतिभागियों को वोट बॉक्स, मतदान सामग्री व मतदान केंद्रों पर अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने में मतदान कर्मियों और महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसके अलावा मतदान के समय बरती जाने वाली सावधानियों, मतपेटियों की सुरक्षा व मतदान सामग्री के सही उपयोग को लेकर भी जागरूक किया गया। वहीं खंड विकास अधिकारी ओपी शर्मा ने महिलाओं को पंचायत चुनावों के दौरान उनकी जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है और पंचायत स्तर पर महिलाओं की सक्रिय भूमिका से समाज को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अन्य महिलाओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें