बद्दी (सोलन)। पंचायत प्रधान एसोसिएशन नालागढ़ उपमंडल की अहम बैठक नालागढ़ में की गई। इसमें पूर्व विधायक एवं सोलन भाजपा अध्यक्ष केएल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन पोला राम चौधरी ने की। प्रधानों की बैठक विकास के मुद्दों पर जमकर चर्चा हुई।
बैठक में प्रधानों ने खंड स्तर पर विकास कार्यों को लटकाने के आरोप जड़े। बैठक में उपस्थित प्रधानों ने पूर्व विधायक के समक्ष खुलकर अपनी समस्याओं दुखड़ा रोया और कहा कि यदि विकास के लिए मिल रही धनराशि ब्लॉक स्तर पर इसी प्रकार लेट लतीफ होती रही तो प्रधानों को विकास कार्य संपन्न करवाने मुश्किल हो जाएंगे। बैठक में प्रधानों ने मंत्री-विधायकों की तर्ज पर प्रधानों को एक सम्मानजनक पेंशन देने की पूर्व विधायक के समक्ष मांग उठाई।
इस मौके पर पंचायत प्रधान एसोसिएशन के अध्यक्ष पोलराम चौधरी, बैरछा प्रधान जोगिंद्र सिंह, सीमा जंडे बरूणा, किरण भल्ला बगलैहड़, गुरप्रताप सिंह किरपालपुर, दलजीत कौर माजरा, रामआसरा कोइडी, विमल कुमार भोगपुर, कुलदीप कौर मानुपरा, मोहन ला भाटियां, सुशीला नवांग्राम, राजेंद्र कौर सोड़ी, निलाम कुमारी बारिंया, नेहाकुमारी रतवाड़ी,हरमेश कुमार पंजैंरा,भाग सिंह कुण्डलस हरीपुर संडोली, ममता देवी लोदीमाजरा, बलविंद्र रामशहर, राम चंद्र धर्माणा, सोनू देवी भटोलीकलां, मीना कुमारी खिलियां, विजय कुुमार बघेरी, फुलां देवी लग, जीत कौर ढांगनिहली, प्रेम सिंह करसोली, जसविंद्र कौर घोलोवाल, धिरेंद्र सिंह सनेड़, तरसेम लाल ठाणा, प्रेमी देवी गुल्लरवाला सिंह उपस्थित थे।